गोपाल सम्मेलन से लेकर IISER शिलान्यास तक : व्यस्त रहेगा केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का भोपाल दौरा, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भोपाल प्रवास पर आ रहे हैं। वे आज देर शाम करीब 9 बजे राजधानी पहुंचेंगे और शनिवार शाम करीब 8 बजे दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे। करीब 23 घंटे के दौरान उनका व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। केन्द्रीय मंत्री राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी, मध्यप्रदेश सरकार के साथ बैठक और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के विस्तारित परिसर के शिलान्यास सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानें उनके मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में...
रात में भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह
आज देर शाम रात 8 बजकर 45 मिनट पर अमित शाह विशेष विमान से भोपाल स्थित राज्य विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8 बजकर 50 मिनट पर वे सड़क मार्ग से होटल ताज लेकफ्रंट के लिए रवाना होंगे। रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर होटल पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
सुबह से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला
3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अमित शाह होटल से भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर वहां पहुंचने के बाद 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर 5 मिनट तक राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वे होटल ताज लेकफ्रंट के लिए रवाना होंगे।
लंबित विषयों पर होगी महत्वपूर्ण बैठक
दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होटल पहुंचने के बाद भोजन के लिए समय निर्धारित है। दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों को लेकर बैठक होगी।
इसके बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक मादक पदार्थों से जुड़े विषय पर पत्रकार वार्ता के लिए समय निर्धारित किया गया है।
भारतीय विज्ञान संस्थान में होंगे कई कार्यक्रम
शाम 5 बजकर 15 मिनट पर अमित शाह होटल से भौरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के विस्तारित परिसर के लिए रवाना होंगे। करीब 5 बजकर 40 मिनट पर पहुंचने के बाद वे विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 6 बजे वे संस्थान के मुख्य परिसर के लिए रवाना होंगे। करीब 6 बजकर 5 मिनट पर वहां पहुंचने के बाद 6 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण और अन्य शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रात में दिल्ली रवाना होंगे
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 7 बजकर 30 मिनट पर अमित शाह मुख्य परिसर से भोपाल राज्य विमानतल के लिए रवाना होंगे। करीब 7 बजकर 45 मिनट पर विमानतल पहुंचने के बाद 7 बजकर 50 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
