शनिवार, 18 अप्रैल 202609:17:02 AM
Download App
Home/राजनीति

BJP ने पहली बार तय की बैठकों की सख्त टाइमलाइन : प्रदेश प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्षों तक का शेड्यूल तय, सांगठनिक ढांचे को मिलेगी नई धार

admin

admin

Apr 18, 2026
05:58 AM
प्रदेश प्रमुख से लेकर बूथ अध्यक्षों तक का शेड्यूल तय, सांगठनिक ढांचे को मिलेगी नई धार

भोपाल। भाजपा प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पहली बार बैठकें और दौरों के लिए पूरे महीने के लिए सख्त टाइमलाइन तय की है। अब वे खुद और बूथ अध्यक्ष तक हर नेता और कार्यकर्ता को पहले से ही पता होगा कि महीने के किस दिन, किस स्तर पर और किसके साथ बैठक करनी है। इस नई योजना के तहत पूरे महीने को चार हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में अलग-अलग स्तर की बैठकें और गतिविधियां तय की गई हैं। पार्टी संगठन का मानना है कि ऐसा करने से पार्टी संगठन में सक्रियता आएगी, पारस्परिक संबंध बेहतर होंगे और बैठकों के माध्यम से पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय हो सकेगा।

महीने के शुरुआती सात दिनों में पार्टी का पूरा ध्यान मंडल स्तर पर रहेगा। इस दौरान मंडल की बैठकें होंगी। इन बैठकों में जिला भाजपा अध्यक्ष और जिला प्रभारी की उपस्थिति जरूरी होगी। पार्टी संगठन इस दौरान मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और वार्ड संयोजकों के साथ मिलकर संगठन की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। दूसरे सप्ताह जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

दूसरे चरण में 7 से 10 तारीख के बीच होंगी बैठकें

दूसरे चरण में मुख्य ध्यान जिला मुख्यालय पर रहेगा। हर महीने सात से 10 तारीख के बीच जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष जरूर शामिल होंगे। बैठक में जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर स्थानीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

तीसरे हफ्ते प्रदेश स्तर की बैठकें व प्रवास

महीने के मध्य का समय प्रदेश स्तरीय गतिविधियों के लिए रखा गया है। 15 से 20 तारीख के बीच प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और जिला प्रभारियों की अहम बैठक होगी। इसके अलावा, 11 से 20 तारीख के बीच विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग संभागों में दौरे (प्रवास) पर जाएंगे। यह व्यवस्था इसलिए की गई है, ताकि सभी मोर्चा अध्यक्ष एक ही क्षेत्र में न रुकें और पूरे प्रदेश में संगठन की स्थिति का जायजा ले सकें।

अंतिम सप्ताह में होगी टिफिन बैठक

माह के अंत में पार्टी ने एक अनोखी पहल टिफिन बैठक करेगी। 23 से 30 तारीख के बीच शक्ति केंद्र की बैठकों के बाद अनिवार्य रूप से टिफिन बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ता साथ में टिफिन लेकर आएंगे और अनौपचारिक चर्चा के जरिए आपसी संबंध मजबूत करेंगे। इसके अलावा, माह के आखिरी रविवार को हर बूथ पर श्मन की बात्य कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें बूथ टीम भी शामिल होंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें