गुरुवार, 10 सितंबर 202611:01:25 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

वैभव-यश इन, हार्दिक आउट : एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया बड़ा बदलाव, श्रेयस-तिलक को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

admin

admin

Sep 10, 2026
08:38 AM
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया बड़ा बदलाव, श्रेयस-तिलक को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। चयन समिति ने अपना पूरा फोकस दिग्गज खिलाड़ियों पर कर दिया है। इसका एक उदाहरण देखने को मिला है प्रतियोगिता के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में। जिसमें बड़ बदलाव देखने को मिला है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल कर एक बार फिर उन पर भरोसा जताया गया है।

वहीं अनुभवी हरफनमौला हार्दिक पंड्या इस दल में जगह नहीं बना सके। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। वहीं हर्षित राणा की चोट की वजह से यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। यह जानकारी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सौकिया की ओर से दी गई है।

वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा बड़ा अवसर

कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए यह चयन किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की टी20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय दल में शामिल किया गया है। इसके बाद एशियन गेम्स में भी वह टीम का हिस्सा रहेंगे। चयनकर्ताओं के इस फैसले से साफ है कि वे युवा बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अवसर देकर तैयार करना चाहते हैं। एशियन गेम्स वैभव के लिए बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अहम मौका होगा।

हार्दिक पंड्या को नहीं मिली जगह

एशियन गेम्स के लिए चुने गए दल में हार्दिक पंड्या का नाम नहीं है। हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को जिम्मेदारी दी गई है। गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे। वहीं वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। विकेट के पीछे संजू सैमसन और ईशान किशन विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे।

चोट ने बदला हर्षित राणा का खेल

तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चोट के कारण दोनों आगामी मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है। चयन समिति के अनुसार, पुनर्वास के दौरान वह अच्छी प्रगति कर रहे थे, लेकिन सात सितंबर को अभ्यास मुकाबले जैसी स्थिति में गेंदबाजी करते समय उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियन गेम्स, दोनों से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भारतीय दल में शामिल किया गया है।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें