सोमवार, 23 नवंबर 202611:09:50 AM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ : फिलिप्स और मिचेल की दीवार नहीं तोड़ पाए भारतीय गेंदबाज, जीत पर फिरा पानी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 23, 2026
07:27 AM
फिलिप्स और मिचेल की दीवार नहीं तोड़ पाए भारतीय गेंदबाज, जीत पर फिरा पानी

वेलिंगटन। भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिलेच ने भारत की जीत पर पानी फेरा दिया। मुकाबले के अंतिम दिन इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने खूटा गाड़कर खड़े और न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया।

मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड को मुकाबला बचाने के लिए क्रीज पर टिके रहने की जरूरत थी। ऐसे में ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 258 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की नाबाद साझेदारी की। उनकी इस सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने से रोक दिया।

डेरिल मिचेल ने 186 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। दोनों बल्लेबाजों ने जोखिम लेने के बजाय विकेट बचाने पर ध्यान दिया और भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल करने का मौका नहीं दिया।

पहले सेशन में गिरे अहम विकेट, फिर संभली न्यूजीलैंड की पारी

पांचवें दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने की कोशिश की। सेट बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रचिन रविंद्र भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने 129 गेंदों में 37 रन बनाए।

इसके बाद टॉम ब्लंडेल ने डेरिल मिचेल के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 102 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, ब्लंडेल 15 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बन गए। इसके बाद भारतीय टीम को लगा कि अब जीत ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन मिचेल और फिलिप्स ने मैच का रुख बदल दिया।

आखिरी दो सेशन में विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

मिचेल और फिलिप्स ने दूसरे और तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया। दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और अपना विकेट बचाए रखा। भारतीय गेंदबाज लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें इस जोड़ी को तोड़ने में सफलता नहीं मिली।

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 120 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने पहली पारी में खड़ा किया था रनों का पहाड़

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाई थीं।

जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत को पहली पारी में 352 रनों की विशाल बढ़त मिली।

भारत की ओर से केएल राहुल ने 136 और ऋषभ पंत ने 128 रनों की शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, शुभमन गिल 98 रन बनाकर शतक से चूक गए। यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के जज्बे ने छीनी भारत से जीत

मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा था। पहली पारी में 352 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पांचवें दिन धैर्य और शानदार रक्षात्मक खेल का परिचय दिया।

खासकर मिचेल और फिलिप्स की साझेदारी मुकाबले का निर्णायक मोड़ साबित हुई। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को आखिरी समय तक विकेट के लिए तरसाए रखा। इस तरह पांचवें दिन का खेल समाप्त होने के साथ ही मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया और भारत को बड़ी बढ़त के बावजूद जीत से संतोष करना पड़ा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें