मंगलवार, 28 अप्रैल 202612:14:42 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

CGBSE Result 2026: 6 लाख छात्राओं का इंतजार खत्म : कल जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

Apr 28, 2026
10:35 AM
कल जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( CGBSE ) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा (cgbse result date 2026). मिली जानकारी के अनुसार, कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के एग्जाम रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिए जाएंगे. CGBSE 10वीं और 12वीं के छात्र अपना बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक बेवसाइट cgbse.nic.in और results. cg.nic.in के साथ-साथ Digilocker ऐप पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। शिक्षा मंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई देता हुए कहां साल भर बच्चों की मेहनत का फल कल घोषित होने जा रहा है। । किसी भी बच्चे का परिणाम उनके अनुसार नहीं आया तो किसी को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। और कई मौके आएंगे।

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

आपको बता दे की इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
CGBSE 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए:

  • सबसे पहले आप cgbse.nic.in और results. cg.nic.in लिंक पर क्लिक करें. 

  • अब होमपेज पर CGBSE 10th result 2026 / CGBSE 12th result 2026 इस लिंक पर क्लिक करें. 

  • अब आप अपना जरूरी डिटेल डालें, जैसे रोल नंबर.

  • अब आप सब्मिट पर क्लिक करें. 

  • अब आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. 

  • आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर के रखें जिसकी जरूरत भविष्य में पड़ सकती है. 

  • आप अपना रिज्लट Digilocker पर भी चेक कर सकते हैं.

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें