बुधवार, 29 अप्रैल 202612:14:41 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरगुजा : दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, नाबालिक लड़कियां शादी समारोह लौट रहीं थीं

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 29, 2026
08:07 AM
दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला,  नाबालिक लड़कियां शादी समारोह लौट रहीं थीं

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के एक इलाके की नाबालिक लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान कुछ बाइक सवार लड़को ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें बाइक में कुछ दूर बैठाकर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली और इसके बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर लिया है.

सरगुजा में हुई आदिवासी बच्चियों के साथ घिनौनी वारदात 23 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि गांव में ही शादी समारोह था, जहां से कक्षा सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाली चार लड़कियां वापस अपने घर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार युवकों के झुंड ने उन्हें रोकना शुरू कर दिया. आरोप है कि दो बाइक में दो लड़कियों को बैठाकर आरोपी भागने लगे. इसके बाद एक लड़की को नदी किनारे ले जाया गया और वहां पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और एक अन्य लड़की को खंडहर जैसे एक मकान में ले जाया गया जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया. वही किसी लड़की को भी बाइक में बैठाया गया था और आरोप है कि उसे भी इसी तरीके से लेकर आरोपी भाग रहे थे लेकिन लड़की बाइक से दौड़ गई और इसकी वजह से उसके शरीर में चोट भी लगा है. वही चौथी लड़की को आरोपी अपनी बाइक में नहीं बैठ सके और पूरी रात इधर-उधर दौड़ते रहे उसे लड़की ने एक घर में छिपकर खुद को बचाया.इसी तरह की एक और दर्दनाक घटना धमतरी जिले से सामने आई थी, जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें