शनिवार, 13 जून 202602:01:16 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, विकास और निवेश पर रखी सरकार की उपलब्धियां, नवाचार और सुशासन की कही बात

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 13, 2026
09:25 AM
दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, विकास और निवेश पर रखी सरकार की उपलब्धियां, नवाचार और सुशासन की कही बात

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai दिल्ली दौरे से लौटने के बाद रायपुर में मीडिया से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बैठकों में छत्तीसगढ़ के विकास, नवाचार और निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 जून को आयोजित एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी गई।

साय ने बताया कि 11 जून को हुई नीति आयोग की बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 9,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि निवेश, नवाचार और सुशासन के जरिए छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें