छत्तीसगढ़ : सूरजपुर में पूर्व पंचायत सचिव के घर लगी आग जिंदा जलकर हुई मौत. मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 30 अप्रैल 2026: मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उम्झर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूर्व पंचायत सचिव ईश्वर सिंह की घर में लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई।
आग लगने का कारण अज्ञात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईश्वर सिंह अपने घर में मौजूद थे जब अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही मोहरसोप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसा या साजिश, हर पहलू से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
वहीं परिजनों की माने तो ईश्वर सिंह आयाम शराब पीने का आदी था. शराब के नशे में होने के कारण उनको आग लगने का आभाष नहीं हुआ.जब आग ने चारों ओर से उन्हें घेरा तो उनकी नींद टूटी.लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी- अभिषेक पैकरा,एसडीओपी
इलाके में शोक
पूर्व पंचायत सचिव की मौत से उम्झर इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं दूरस्थ इलाकों में आगजनी होने पर सुरक्षा के उपायों पर भी सवाल खड़े किए हैं.

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
