शुक्रवार, 1 मई 202612:36:59 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : आज से शुरू हुआ 'सुशासन तिहार 2026'गांव-गांव, शहर-शहर लगेगा समाधान शिविर, 30 जून तक चलेगा अभियान

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 01, 2026
10:36 AM
आज से शुरू हुआ 'सुशासन तिहार 2026'गांव-गांव, शहर-शहर लगेगा समाधान शिविर, 30 जून तक चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज से सुशासन तिहार की शुरूआत हो गई है. “सुशासन तिहार 2026” एक ऐसा अभियान है, जो प्रशासन और नागरिकों के बीच की दूरी को खत्म करके सरकारी सेवाओं को सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर शुरू किया गया है..आइए जानते हैं सुशासन तिहार पर कैसे करेगी प्रदेश सरकार काम….कैसे जनता की समस्याओं का होगा निराकरण.

छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आज 1 मई से सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत हो गई है। 10 जून तक प्रदेशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए हैं।

शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर, पेयजल जैसी समस्याओं के साथ उज्ज्वला, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत समूह और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित होंगे, जहां आवेदन से लेकर समाधान तक की प्रक्रिया आसान बनाई जाएगी। सरकार का दावा है कि अधिकतम एक माह में शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। सरकार इसे जनता और प्रशासन के बीच भरोसा मजबूत करने की बड़ी पहल मान रही है।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 सिर्फ एक अभियान नहीं.बल्कि सरकार और जनता के बीच भरोसे को मजबूत करने की बड़ी पहल है. जहां शिकायतों को फाइलों में नहीं, शिविरों में समाधान मिलेगा.और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेगा.

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें