रविवार, 5 जुलाई 202607:51:57 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

खतरनाक चट्टानों पर रील बनाने की होड़ : कांकेर में सेल्फी के लिए जान जोखिम में! धारपारूम में बढ़ा हादसों का खतरा

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jul 05, 2026
09:40 AM
कांकेर में सेल्फी के लिए जान जोखिम में! धारपारूम में बढ़ा हादसों का खतरा

कांकेर।छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद कांकेर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धारपारूम हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती से गुलजार है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन खूबसूरत तस्वीर और सोशल मीडिया रील बनाने की होड़ कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। पर्यटक सुरक्षा की अनदेखी कर खाई के किनारों और खतरनाक चट्टानों तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के मौसम में धारपारूम का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है। पहाड़, झरने, हरियाली और प्राकृतिक दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। छुट्टियों का आनंद लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

खतरनाक चट्टानों पर रील बनाने की होड़

लेकिन इस खूबसूरती के बीच चिंता की तस्वीर भी सामने आ रही है। कई पर्यटक बेहतर फोटो और सोशल मीडिया रील बनाने के लिए खाई के बिल्कुल किनारे और फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़ रहे हैं। बारिश के कारण पत्थर गीले और बेहद फिसलन भरे हैं। ऐसे में जरा-सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

सुंदर नजारों के बीच बड़ा खतरा

धारपारूम अपने प्राकृतिक झरनों, गुफाओं, प्राचीन शैलचित्रों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए प्रसिद्ध है। इस पर्यटन स्थल का संचालन स्थानीय ग्रामीण सामुदायिक पर्यटन मॉडल के तहत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

पर्यटक भूल रहे सुरक्षा के नियम

बढ़ती पर्यटकों की संख्या के साथ सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी बेहद जरूरी है। पर्यटकों से अपील की जा रही है कि वे केवल सुरक्षित और निर्धारित स्थानों से ही प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें और एक अच्छी तस्वीर या रील के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।

टीवी27 न्यूज़ की भी आपसे अपील है... अगर आप बारिश के मौसम में धारपारूम या किसी भी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे हैं, तो सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें। खाई, ऊंची चट्टानों और प्रतिबंधित स्थानों से दूर रहें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी बड़े हादसे को टाल सकती है। सुरक्षित रहें... और जिम्मेदार पर्यटक बनें।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें