गुरुवार, 2 जुलाई 202609:37:16 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत : मां दंतेश्वरी के दर्शन कर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 02, 2026
10:48 AM
मां दंतेश्वरी के दर्शन कर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दल गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल और पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी दौरे में शामिल रहे।

दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण की कामना की। इसके बाद नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

इस दौरान नेताओं ने दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष शकील रिजवी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई भी दी। कांग्रेस नेतृत्व का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस नेताओं का दल दंतेवाड़ा में बैठक करने के बाद बीजापुर जिले का भी दौरा करेगा, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी पार्टी की आगामी रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर अपनी बात रखी।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें