गुरुवार, 2 जुलाई 202608:10:23 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

100 मीटर अधूरी सड़क पर भड़के ग्रामीण : 2 जुलाई को NH-130C पर चक्का जाम की चेतावनी

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 01, 2026
04:34 AM
2 जुलाई को NH-130C पर चक्का जाम की चेतावनी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के विकासखंड स्थित मुडागांव पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए 2 जुलाई सुबह 9 बजे NH-130C के मुडागांव चौक पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि करलाकोट पारा में करीब 100 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा है। बारिश के मौसम में यह हिस्सा पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार प्रशासन से शिकायत और आवेदन देने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया।

इस मुद्दे पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार नागेश ने भी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे ग्रामीणों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

वहीं ग्रामीण वेणु नागेश और अरविंद नागेश ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। यदि समय रहते सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो 2 जुलाई को प्रस्तावित चक्का जाम से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो सकता है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें