गुरुवार, 2 जुलाई 202608:08:52 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री : बोले- पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने की इस पावन स्थल की यात्रा

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 01, 2026
04:44 AM
बोले- पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने की इस पावन स्थल की यात्रा

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को प्रदेश की अमूल्य धरोहर बताते हुए क्षेत्रवासियों को महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दावा किया कि राज्य के इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री रामगढ़ महोत्सव में शामिल होने और इस पवित्र स्थल पर आने का अवसर प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

रामगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध सीता बेंगरा और जोगीमारा गुफाओं का भी भ्रमण किया। उन्होंने इन ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह स्थान न केवल पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक आस्था का भी प्रमुख केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने अपने वनवास काल का कुछ समय रामगढ़ क्षेत्र में बिताया था। ऐसे में यह भूमि पूरे प्रदेश के लिए श्रद्धा और गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई पहचान देने का माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को रामगढ़ महोत्सव की बधाई देते हुए इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें