सोमवार, 22 जून 202607:15:55 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

प्रदेश की 4 बड़ी खबरें : बारिश की आहट, ईंधन संकट पर हंगामा और शिक्षा विभाग के आदेश पर बवाल

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jun 22, 2026
11:50 AM
बारिश की आहट, ईंधन संकट पर हंगामा और शिक्षा विभाग के आदेश पर बवाल

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

रायपुर की आईएएस श्रद्धा शुक्ला का कैडर मध्यप्रदेश स्थानांतरित

रायपुर की रहने वाली 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर परिवर्तन कर तेलंगाना से मध्यप्रदेश कर दिया गया है। विवाह के बाद उन्होंने केंद्र सरकार की कॉमन कैडर ट्रांसफर नीति के तहत अपने पति के साथ मध्यप्रदेश में सेवाएं देने का विकल्प चुना था। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनका कैडर आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है।

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की पुष्टि कर दी है। मानसून ने दंतेवाड़ा जिले से प्रदेश में दस्तक दी है। विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और मौसम के सुहावना होने के आसार हैं।

बीजापुर में पेट्रोल-डीजल संकट पर किसानों का प्रदर्शन

बीजापुर जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी से परेशान किसानों और आम लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। विधायक विक्रम शाह मंडावी के नेतृत्व में किसानों और विभिन्न संगठनों ने नैमेड से ट्रैक्टर रैली निकालकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। रैली के बाद मिनीग्राउंड में आमसभा आयोजित की गई, जहां वक्ताओं ने ईंधन संकट से खेती-किसानी और जनजीवन पर पड़ रहे असर को उठाया तथा समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

धार्मिक मंत्रों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश का विरोध

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के उस आदेश का विरोध शुरू हो गया है, जिसमें शासकीय विद्यालयों की दैनिक गतिविधियों में धार्मिक मंत्रों और वंदनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। मुस्लिम विकास मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और मौन रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें