रविवार, 3 मई 202611:58:32 AM
Download App
Home/दिल्ली

दिल्ली में अग्निकांड: चार मंजिला इमारत में लगी आग : डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोगों की मौत

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

May 03, 2026
09:44 AM
डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में झुलसने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कई लोग घायल है पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मृतकों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया। वही बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू कर बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार ये हादसा AC में ब्लास्ट होने से हुआ, फिलहाल अधिकारियों की तरफ से असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है। खिड़कियों और बालकनी पर ग्रिल और लोहे की रॉड लगी होने से रेस्क्यू में दिक्कत आई। चार मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK फ्लैट हैं। आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी और वहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इसके साथ 6 फ्लैट्स का सामान जल गया।

बिस्तर से भी नहीं उठ पाए लोग, सोते-सोते हो गई मौत

रात के करीब 4 बजे के आसपास आग लगी, उस वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को बिस्तर से उठने तक का मौका नहीं मिला और सोते- सोते ही आग की चपेट में आ गए। बचाव दल ने बताया कि बिल्डिंग के आगे की तरफ रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन पीछे की तरफ रहने वाले लोग रेस्क्यू नहीं कर पाए।

मृतकों की पहचान करना मुश्किल, DNA से करेंगे शिनाख्त

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आग इतनी विकराल थी की शवों की शिनाख्त करना मुश्किल है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया गया है वही DNA रिपोर्ट के बाद ही शवों की पहचान हो पाएगी। बिल्डिंग के पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढ़ियों से 3 शव मिले। आग लगने के बाद लोगों ने छत पर भागने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बंद होने के वजह से 3 लोग सीढ़ियों पर ही झुलस गए। कुछ शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि सिर्फ कंकाल बचा है।

इन लोगों की हुई मौत

  1. अरविंद जैन, 60 वर्षीय

  2. अनीता जैन, 58 वर्षीय

  3. निशांत जैन, 35 वर्षीय

  4. आंचल जैन, 33 वर्षीय

  5. नितिन जैन, 50 वर्षीय

  6. शैले जैन, 48 वर्षीय

  7. सम्यक जैन, 25 वर्षीय

  8. शिखा जैन 45 वर्षीय

  9. आकाश जैन, डेढ़ साल

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें