शादी की तारीख भूले तो... : बिग बी की पतियों मजेदार सलाह, कौन बनेगा करोड़पति 18 में लूटी महफिल

मुंबई। सदी के महानायक अभिताभ बच्चने अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। उनका यही अंदाज कौन बनेगा करोड़पति में देखने को मिला है। उन्होंने प्रतिभागियों से बातचीत के दौरान शादीशुदा पुरुषों को ऐसी मजेदार सलाह दे डाली कि पूरा महौल ठहाकों से गूंज उठा।
शादी की तारीख याद रखना जरूरी
अमिताभ एक प्रतिभागी से बातचीत कर रहे थे। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रतिभागी को अपनी पत्नी से पहली मुलाकात और शादी की सालगिरह की तारीख अच्छी तरह याद थी। इस पर अमिताभ ने वहां मौजूद पतियों के साथ-साथ घर पर कार्यक्रम देख रहे शादीशुदा पुरुषों को भी खास सलाह दे दी।
सदी के महानायक ने कहा कि जिस दिन पत्नी के साथ शादी हुई, उस तारीख को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस तारीख को याद रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि पत्नी कभी भी पूछ सकती है कि शादी की तारीख याद है या नहीं। इसके बाद अमिताभ ने माहौल को और मजेदार बनाते हुए कहा कि अगर किसी पति से यह तारीख भूलने की गलती हो गई तो “जूता, चप्पल और बेलन सब चल पड़ेंगे।” उनकी यह बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।
अपनी शादीशुदा जिंदगी के किस्से भी सुनाते हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन अक्सर कार्यक्रम में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हल्के-फुल्के किस्से भी साझा करते हैं। वह अपनी पत्नी जया बच्चन और परिवार से जुड़े अनुभवों को मजाकिया अंदाज में बताते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि शूटिंग के कारण जब उन्हें घर पहुंचने में देर होने वाली होती है तो वह पहले ही परिवार को इसकी जानकारी दे देते हैं। उनका मानना है कि पहले से बता देने पर घर पहुंचने के बाद ज्यादा सवाल-जवाब नहीं होते।
घर के काम पर भी किया खुलासा
अमिताभ ने घर के कामकाज को लेकर भी दिलचस्प बात साझा की थी। उन्होंने बताया कि अगर घर में मदद करने वाला कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होता तो वह खुद घर के काम संभाल लेते हैं। हालांकि उन्होंने मजाक में बताया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता। ऐसे में कई बार वह जया बच्चन से अपने लिए कुछ बनाने के लिए कह देते हैं।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ का यही सहज और मजाकिया अंदाज दर्शकों को लगातार पसंद आता है। ज्ञान से जुड़े सवालों के बीच उनकी निजी जिंदगी के किस्से और हंसी-मजाक कार्यक्रम को और मनोरंजक बना देते हैं।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
