Cannes 2026 : Aishwarya Rai को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- महिलाएं किसी को खुश करने के लिए नहीं जीतीं

Cannes Film Festival 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने रेड कार्पेट लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जहां एक तरफ उनके ग्लोबल स्टाइल और ग्रेस की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक और बढ़ते वजन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसी वजह से ऑनलाइन एक नई बहस शुरू हो गई है।
कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इस पूरे मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐश्वर्या का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधा है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि किसी भी महिला को समाज की उम्मीदों के हिसाब से खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि महिलाएं किसी को खुश करने के लिए अपनी जिंदगी नहीं जीतीं।

'लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी'
कंगना ने आगे कहा कि रेड कार्पेट पर आत्मविश्वास के साथ मौजूद उम्रदराज महिलाओं को स्वीकार करना लोगों को सीखना चाहिए। उनका कहना है कि अगर किसी को यह स्वीकार नहीं हो रहा, तो समस्या उस सोच में है, महिलाओं में नहीं।
सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग
कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं और इसे सही संदेश बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स अब भी इस पूरे विवाद पर बहस कर रहे हैं।
कांस में ऐश्वर्या का जलवा कायम
कांस में इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक्स और प्रेजेंस से सुर्खियों में बनी रहीं। इस मौके पर उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
