सोमवार, 7 सितंबर 202610:55:39 AM
Download App
Home/विदेश

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का बड़ा दांव : कोनोली-कुन्हेमैन और लायन की टीम वापसी, नेसर की एंट्री से गेंदबाजी-बल्लेबाजी को मिलेगी धार

admin

admin

Sep 07, 2026
07:01 AM
कोनोली-कुन्हेमैन और लायन की टीम वापसी, नेसर की एंट्री से गेंदबाजी-बल्लेबाजी को मिलेगी धार

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिनके हालिया प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। कूपर कोनोली, मैथ्यू कुन्हेमैन और माइकल नेसर को दोबारा टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। तीनों खिलाड़ियों से ऑस्ट्रेलिया को अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कोनोली पर बल्लेबाजी का भरोसा

कूपर कोनोली को करीब डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिला है। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले कोनोली ने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। खास तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

सीरीज के तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ धैर्य और संयम भी देखने को मिला। यही गुण उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयोगी बनाते हैं। तेज गति से रन बनाने के साथ पारी को संभालने की क्षमता भी कोनोली में नजर आई है।

गेंदबाजी में भी वह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 42.10 का है, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।

कुन्हेमैन फिर बनेंगे स्पिन हथियार

मैथ्यू कुन्हेमैन की वापसी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अहम है। 2023 में भारत दौरे पर आए बाएं हाथ के स्पिनर ने तीन टेस्ट मैचों में नौ विकेट हासिल किए थे। उन्होंने नाथन लायन के साथ मिलकर भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

कुन्हेमैन ने हाल में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी अपनी उपयोगिता साबित की। तीन मैचों में उन्होंने पांच विकेट लेने के साथ किफायती गेंदबाजी की। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन ने भी उनके चयन की राह आसान की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह एक बार फिर लायन के साथ स्पिन विभाग को मजबूती दे सकते हैं।

नेस‍र की वापसी से गेंदबाजी मजबूत

चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे माइकल नेसर की भी टीम में वापसी हुई है। एशेज सीरीज 2025-26 में नेसर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन मैचों में 15 विकेट झटके थे।

दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी परिस्थितियों में नेसर ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनकी खासियत सिर्फ गेंदबाजी तक सीमित नहीं है। वह बल्ले से भी अहम रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने के साथ टीम की बल्लेबाजी में भी गहराई बढ़ेगी।

कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम चयन में अनुभव और मौजूदा फॉर्म के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। कोनोली, कुन्हेमैन और नेसर की वापसी से टीम के पास बल्लेबाजी, स्पिन और तेज गेंदबाजीकृतीनों विभागों में अतिरिक्त विकल्प मौजूद रहेंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें