शनिवार, 5 सितंबर 202610:31:46 AM
Download App
Home/विदेश

यूएसएस ओपन में शेल्टन का तूफानी खेल : शापोवालोव को रौंदकर चैथे दौर में एंट्री, अब टियाफो भी चौथे दौर में

admin

admin

Sep 05, 2026
09:32 AM
शापोवालोव को रौंदकर चैथे दौर में एंट्री, अब टियाफो भी चौथे  दौर में

न्यूयॉर्क। यूएस ओपन में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने एक बार फिर अपने आक्रामक खेल का दम दिखाते हुए डेनिस शापोवालोव को चार सेट के कड़े मुकाबले में शिकस्त दे दी। 3 घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में शेल्टन ने कनाडाई खिलाड़ी को 7-6(3), 6-7(5), 6-2, 6-4 से हराकर पुरुष एकल के चौथे दौर में जगह बना ली। मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव आए, लेकिन निर्णायक मौकों पर शेल्टन ने अपना धैर्य बनाए रखा।

दूसरे सेट में लड़खड़ाए, फिर बरपाया कहर

शेल्टन ने शुरुआत में शानदार दबदबा बनाया और पहला सेट टाईब्रेक में अपने नाम किया। हालांकि दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी दो बार अपनी सर्विस गंवा बैठे। इसका फायदा शापोवालोव ने उठाया और टाईब्रेक जीतकर मुकाबले में वापसी कर ली। स्कोर बराबर होने के बावजूद शेल्टन के खेल में कोई घबराहट नहीं दिखी।

तीसरे सेट में उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और शापोवालोव पर लगातार दबाव बनाया। कनाडाई खिलाड़ी के खेल का स्तर गिरते ही शेल्टन ने मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। तेज रिटर्न विनर के दम पर उन्होंने शुरुआती बढ़त हासिल की और फिर चैथे सेट तक इसे बनाए रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

शापोवालोव के खिलाफ शेल्टन का दबदबा

इस जीत के साथ शेल्टन ने शापोवालोव के खिलाफ अपने आमने-सामने के रिकॉर्ड को 5-0 कर लिया है। अब चैथे दौर में उनके सामने पूर्व विश्व नंबर तीन स्टेफानोस सिटसिपास की चुनौती होगी। सिटसिपास ने 18वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका को 2-6, 6-1, 7-6(3), 6-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।

टियाफो का भी जलवा, मेदवेदेव से टक्कर

अमेरिकी खिलाड़ी फ्रांसिस टियाफो ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए वैलेंटिन वचेरोट को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। 1 घंटे 59 मिनट चले मुकाबले में टियाफो ने 30 विनर लगाए, जबकि उनकी गलतियां सिर्फ 13 रहीं। उन्होंने पहली सर्विस पर 85 प्रतिशत अंक जीते।

यह जीत टियाफो की 2026 में 40वीं टूर-स्तरीय जीत है। वह ज्वेरेव और जैनिक सिनर के साथ इस साल 40 या उससे अधिक जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। अगले दौर में उनका सामना डेनियल मेदवेदेव से होगा, जिन्होंने आर्थर रिंडरकनेच को लगातार तीन सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें