शनिवार, 24 अक्टूबर 202608:43:51 AM
Download App
Home/विदेश

हेगले ओवल में आज दिखेगा सूर्यवंशी का वैभव : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मिला मौका, तीसरे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 24, 2026
07:19 AM
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मिला मौका, तीसरे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

क्राइस्टचर्च। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। खास बात यह है की इस मुकाबले बेबी बाॅस वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। चोटिस ईशान किशन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, जबकि मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव टीम में शामिल किए गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि ईशान किशन चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

वैभव के खेलने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। हालांकि, उनके सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने को लेकर भी चर्चा थी। कप्तान के बयान से स्पष्ट हो गया कि भारतीय टीम अपनी शुरुआती जोड़ी में बदलाव नहीं करेगी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि वैभव तीसरे क्रम पर उतरेंगे।

प्रिंस यादव को भी मिला मौका

भारतीय टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव किया है। मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। कप्तान ने इसे रणनीतिक बदलाव बताया। अब भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कम स्कोर पर रोकने की चुनौती होगी।

न्यूजीलैंड ने भी बदला एक खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम पिछले मुकाबले के बाद तरोताजा होकर मैदान पर उतरी है। न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया है। सेंटनर के मुताबिक, आगे व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हुए तेज गेंदबाजों को आराम देने और उनका उचित इस्तेमाल करने के उद्देश्य से बदलाव किया गया है।

दोनों टीमों की अंतिम एकादश

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें