सोमवार, 23 नवंबर 202611:09:52 AM
Download App
Home/विदेश

राम नगरी से सीता नगरी तक दौड़ी मैत्री ट्रेन : पीएम -बालेन शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मोदी ने 24 हजार करोड़ की दी मदद भी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 23, 2026
09:28 AM
पीएम -बालेन शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मोदी ने 24 हजार करोड़ की दी मदद भी

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इन दिनों भारत की यात्रा पर है। उन्होंने अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोली से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हैदराबाद हाउस में हुई। बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, परिवहन और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान भारत-नेपाल दोस्ती की नई झलक भी देखने को मिली।

पीएम मोदी ने जहां नेपाल के आर्थिक विकास और पुनर्निर्माण में सहयोग के लिए 24 हजार करोड़ के विकास पैकेज देने का ऐलान किया। वहीं पीएम मोदी और बालेन शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह एक्सप्रेस ट्रेन 28 नवंबर से नियमित सेवा के लिए उपलब्ध होगी। यह अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 19 घंटे का समय लेगी। यह सप्ताह में एक दिन यानि हर सोमवार को चलेगी।

बालेन्द्र शाह की तारीफ में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

संयुक्त संवाददाता सममेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल दो पड़ोसी देशों का संबंध नहीं, बल्कि अपनापन, विश्वास और साझी विरासत का रिश्ता है। वहीं पीएम ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व और दूरदर्शिता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले जब बालेन्द्र शाह ने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र में अपना संबोधन दिया था, तभी उनकी दूरदर्शिता की झलक देखने को मिली थी।

मोदी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों की बातचीत में उन्हें नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों को लेकर बालेन्द्र शाह का स्पष्ट दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता महसूस हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बालेन्द्र शाह का पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा भारत से शुरू होना दोनों देशों की गहरी मित्रता को दर्शाता है।

नेपाल के विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का पैकेज

पीएम मोदी ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का जिक्र करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगस्त में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि बेहद दुखद है। नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को मजबूती देने के लिए भारत 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये का विकास सहयोग पैकेज उपलब्ध कराएगा। इस सहायता से नेपाल में विकास कार्यों और पुनर्निर्माण को गति देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

भारत-नेपाल का रिश्ता सिर्फ पड़ोस का नहीं, दिलों का है

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और नेपाल की खुशियां भी साझी हैं और चुनौतियां भी। दोनों देश एक-दूसरे की प्रगति में भागीदार हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का सहारा बनते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत नेपाल की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमेशा सहयोग करता रहेगा। नेपाल की जनता ने इस वर्ष जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह वहां की नई पीढ़ी की उम्मीदों और आकांक्षाओं को दर्शाता है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें