शनिवार, 23 मई 202608:21:27 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

बड़ी खबर - ट्विशा शर्मा मौत मामला : पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 23, 2026
10:58 AM
पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में मृतका के पति समर्थ सिंह को भोपाल जिला कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब समर्थ सिंह से गहन पूछताछ करेगी, जिससे केस में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

आयेगे नए तथ्य सामने

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान घटनाक्रम, दोनों के रिश्तों और मौत से जुड़े तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर लगातार नए तथ्य सामने आने के बाद प्रदेशभर में चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें : समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर , सीएम विंध्य दौरे पर , सिंधिया और खंडेलवाल की मुलाकात , भोपाल में पेट्रोल का दाम 111 पंहुचा

पुलिस करेगी बड़े खुलासे

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल और घटनास्थल से जुड़े सबूतों को भी खंगाल रही हैं। पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान मिले जवाब केस की दिशा तय कर सकते हैं। इस हाईप्रोफाइल मामले पर अब सभी की नजरें पुलिस जांच और पूछताछ से सामने आने वाले खुलासों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े ट्विशा शर्मा हाईप्रोफाइल केस : SIT ने रातभर समर्थ से दागे सवाल, जवाब में विरोधाभास होने से गहराया शक, आगे की कार्रवाई पर टिकी नजर

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें