मंगलवार, 28 अप्रैल 202612:21:30 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियां जारी : विंध्य विकास प्राधिकरण मे नई टीम, पंचूलाल प्रजापति अध्यक्ष, डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी उपाध्यक्ष बने

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 28, 2026
09:58 AM
विंध्य विकास प्राधिकरण मे नई टीम, पंचूलाल प्रजापति अध्यक्ष, डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी उपाध्यक्ष बने

भोपाल। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने विंध्य विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां करते हुए पंचूलाल प्रजापति को अध्यक्ष और डॉ. अजय सिंह एवं संजय तीर्थानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

सरकार के इस फैसले को विंध्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से प्राधिकरण में नई नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद अब संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नवनियुक्त अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति को क्षेत्रीय राजनीति में अनुभव प्राप्त है, साथ ही मंनगवा से पूर्व विधायक भी रह चुके है । वहीं डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी भी राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में इन नियुक्तियों से विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रो के अनुसार, सरकार जल्द ही अन्य निगम-मंडलों और प्राधिकरणों मे भी नियुक्तियां कर सकती है। इससे संगठन और प्रशासनिक स्तर पर तालमेल बेहतर होने की उम्मीद है।

विंध्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, रोजगार और औद्योगिक विकास को लेकर लंबे समय से योजनाएं लंबित हैं। नई टीम के गठन के बाद इन योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें