मध्यप्रदेश प्रदेश की बड़ी खबरें : इंदौर में पानी पर सियासत तेज,वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे सीएम,1.04 करोड़ मीट्रिक टन उपार्जन के साथ MP नंबर 1

नगर निगम की संपत्ति में मिला गैस सिलेंडरों का जखीरा, इंदौर में मचा हड़कंप
Indore में रसोई गैस को लेकर सख्त नियमों और निगरानी के दावों के बीच नगर निगम की संपत्ति से अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने कोठारी मार्केट स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स की एक दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से 25 से अधिक कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
बताया जा रहा है कि दुकान पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। दुकान बंद होने पर अधिकारियों ने ताला तोड़कर कार्रवाई की, जहां अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे मिले।
प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि सिलेंडर किस उद्देश्य से जमा किए गए थे और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अवैध गैस भंडारण को सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर माना जा रहा है।
इंदौर में पानी पर सियासत तेज
Indore में पानी के संकट के बीच अब सियासी घमासान भी तेज हो गया है। Jitu Patwari ने 290 पन्नों की वॉटर रिपोर्ट जारी कर शहर के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस का दावा है कि शहर के 20 से अधिक वार्डों से लिए गए पानी के सैंपल में खतरनाक कीटाणु पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कई इलाकों का पानी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दूषित पानी की वजह से शहर में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है और जनता की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूरे शहर का वॉटर ऑडिट कराने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत पानी की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच करानी चाहिए।
इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इंदौर में जल आपूर्ति और पानी की शुद्धता को लेकर बहस तेज हो गई है।
माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मई को जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे. वे यहां माता वैष्णों के दर्शन के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. इन चीजों पर अध्ययन करने के लिए उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी है. इसी तरह के अध्ययन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई अन्य प्रतिनिधिमंडल देश के अलग-अलग हिस्सों में भी भेजे हैं. इसके अलावा धार्मिक सेवाओं के प्रभावी और उत्कृष्ट मॉडल के निर्माण पर फोकस करेंगे.
कटरा पहुंचने पर सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि हम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आए हैं, ताकि महाकाल मंदिर, महाकालेश्वर देवस्थान, ओंकारेश्वर देवस्थान तथा भोजशाला जैसे प्रमुख धार्मिक संस्थानों का अध्ययन किया जा सके. हाल ही में उच्च न्यायालय ने भोजशाला को मां वाग्देवी के मंदिर की मान्यता दी है. हमारा उद्देश्य यह समझना है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, जनसुविधाओं और धार्मिक सेवाओं के लिए एक उत्कृष्ट एवं प्रभावी मॉडल किस प्रकार विकसित किया जा सकता है.
1.04 करोड़ मीट्रिक टन उपार्जन के साथ MP नंबर 1
मध्य प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है. गेहूं उपार्जन के मामले में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन बन गया है. प्रदेश के एक करोड़ 4 लाख से ज्यादा किसानों का सरकार ने गेहूं उपार्जन किया है. इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी किसानों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘मैं मध्य प्रदेश के किसानों, प्रदेशवासियों को दो कारणों से बधाई देना चाहूंगा. सरकार ने किसानों से एक करोड़ 4 लाख 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की है. इसके साथ ही गेहूं खरीदी के मामले में मध्य प्रदेश नंबर एक स्थान पर आ गया है. सबसे लंबे समय तक गेहूं खरीदी जारी रखने में भी प्रदेश नंबर एक है. एमपी में पहली बार लघुऔर मध्यम श्रेमई 32.72 लाख किसानों की पहले खरीदी की. बाद में मध्यम और बड़े श्रेणी के किसानों का गेहूं खरीदा.’
इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगें हाथोंगिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने निजी स्कूल संचालक से रिश्वत मांगी थी। सरकारी स्कूल प्राचार्य राजकुमार चेलानी संयोगितागंज हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ हैं।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
