बुधवार, 20 मई 202605:23:59 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

MP Morning Update : संघ प्रमुख का शहडोल दौरा, सीएम की गूगल संग हाईटेक बैठक, महाकाल जमीन घोटाला और आज मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 20, 2026
02:26 AM
संघ प्रमुख का शहडोल दौरा, सीएम की गूगल संग हाईटेक बैठक,  महाकाल जमीन घोटाला और आज मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

मध्यप्रदेश में आज राजनीति, प्रशासन और तकनीक से जुड़ी कई बड़ी हलचलें देखने को मिल रही हैं। एक ओर RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के शहडोल दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं, तो वहीं उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास करोड़ों की सरकारी जमीन घोटाले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एआई और डिजिटल गवर्नेंस को लेकर अहम बैठक करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

शहडोल में RSS प्रमुख मोहन भागवत का दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के पहली बार शहडोल आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। CISF, स्पेशल ब्रांच और कई जिलों की पुलिस टीमों ने शहडोल में डेरा डाल दिया है। दौरे को लेकर पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भोपाल में आज गूगल और MP सरकार की हाईलेवल बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एआई, क्लाउड टेक्नोलॉजी और डिजिटल गवर्नेंस को लेकर रणनीतिक बैठक करेंगे। बैठक में सिंहस्थ-2028 के स्मार्ट मैनेजमेंट, एआई आधारित पुलिसिंग, हेल्थकेयर, कृषि और शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी उपयोग पर चर्चा होगी। गूगल क्लाउड इंडिया और सिंगापुर से आए विशेषज्ञ भी बैठक में शामिल होंगे। सरकार का फोकस मध्यप्रदेश को एआई आधारित स्मार्ट स्टेट बनाने पर है।

यह भी पढ़े ईंधन संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा निर्णय : कल वर्चुअल मोड में होगी कैबिनेट बैठक

महाकाल मंदिर के पास 31 करोड़ की जमीन घोटाले का आरोप

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि करीब 31 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी नामों पर ट्रांसफर किया गया और बाद में कम कीमत पर बेच दिया गया। इसी जमीन पर फाइव स्टार होटल प्रोजेक्ट की तैयारी की बात भी सामने आई है।

विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे महाकाल कॉरिडोर के पास जमीन सौदे पर EOW में शिकायत : 31 करोड़ की जमीन 3.82 करोड़ में बेचने के आरोप से मचा बवाल

आज भोपाल समेत प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर बंद

ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आवाहन पर आज ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में भारत बंद का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने शहर के मेडिकल स्टोर्स बंद रखने का समर्थन किया है।दवा व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन दवा बिक्री ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन है और इससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। हालांकि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे।

मौसम अपडेट : जारी रहेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश् में फिलहाल गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा इसलिए दोपहर में निकलने में लोग सावधानियां बरतें एवं गर्मी से बचने के उपायों पर ध्यान दें।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें