मंगलवार, 19 मई 202611:58:18 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

ईंधन संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा निर्णय : कल वर्चुअल मोड में होगी कैबिनेट बैठक

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 19, 2026
09:39 AM
कल वर्चुअल मोड में होगी कैबिनेट बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई, बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक इस बार वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी। मंत्रालय में होने वाली यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न होगी। राज्य सरकार ने यह फैसला ईंधन की बचत और डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया है।

पीएम की अपील पर सरकार का बड़ा कदम

दरअसल, प्रधानमंत्री ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को अपनाने तथा अनावश्यक यात्राओं से बचने की अपील की थी। इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने भी कदम बढ़ाया है।

सीएम पहले ही घटा चुके है काफिला

मुख्यमंत्री पहले ही अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटा चुके हैं। साथ ही उन्होंने मंत्रियों से भी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग बढ़ाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की सलाह दी है।

लोगो मे बढ़ेगी जागरूकता

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचने, जरूरत के अनुसार खाद्य तेल का उपयोग करने और किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की भी अपील की है। सरकार का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास देश की अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने में मददगार साबित हो सकते

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें