22 निमट का निर्णायक प्रहार : आर्मी चीफ का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान, आतंकी नेटवर्क को पहुंची थी गहरी चोट

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बड़ा बयान दिया हे। दिल्ली में आयोजित ‘सिक्योरिटी टू प्रॉस्पेरिटीः स्मार्ट पावर फॉर सस्टेन्ड नेशनल ग्रोथ’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करे हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत अब केवल पारंपरिक सैन्य शक्ति पर नहीं, बल्कि सूचना, कूटनीति और आर्थिक संतुलन के समन्वय से बनी “स्मार्ट पावर” के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है।
सेमिनार में उन्होंने हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए इसे भारत की स्मार्ट पावर का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। जनरल द्विवेदी के अनुसार, 6 और 7 मई 2025 की रात एक निर्धारित 22 मिनट के ऑपरेशनल विंडो में इस अभियान को अंजाम दिया गया। इस दौरान भारत ने सैन्य सटीकता, सूचना नियंत्रण, रणनीतिक संदेश और आर्थिक संकल्प को एक साथ जोड़कर एक समन्वित राष्ट्रीय कार्रवाई प्रस्तुत की।
आतंक के ढांचे को गहरा नुकसान
सेना प्रमुख ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंक के ढांचे पर सटीक और निर्णायक प्रहार करना था। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई ने वर्षों से चली आ रही रणनीतिक छूट को समाप्त कर दिया और आतंक नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचाई।
उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन को जानबूझकर सीमित समय के बाद रोका गया। लगभग 88 घंटे बाद इसे समाप्त करना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था, जो यह दर्शाता है कि भारत कब, कितना और कैसे सैन्य शक्ति का उपयोग करता है।
स्मार्ट पावर की नई वैश्विक परिभाषा
अपने संबोधन में जनरल द्विवेदी ने कहा कि आज की दुनिया तेजी से बदल रही है, जहां अस्थिरता, अविश्वास और वैश्विक गठबंधनों में विभाजन बढ़ रहा है। उन्होंने 1992 में फुकुयामा के ‘इतिहास के अंत’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धारणा गलत साबित हुई है, क्योंकि वास्तविकता में शक्ति राजनीति ने फिर से वैश्विक समृद्धि की दिशा तय करनी शुरू कर दी है।
हथियारों से नहीं लड़ा जा सकता युद्ध
सेना प्रमुख के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ यह दर्शाता है कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों का नहीं बल्कि रणनीति, सूचना और कूटनीति के संतुलन का खेल है। भारत अब इसी स्मार्ट पावर मॉडल के आधार पर अपनी सुरक्षा और वैश्विक भूमिका को नया आकार दे रहा है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
