कोल्हापुर : ससुर ने दामाद को भेंट की 1.5 किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पल! बताया सोने-चांदी की चमक में रिश्तों की मिठास है.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ससुर ने अपने दामाद के लिए डेढ़ किलो चांदी की खास कोल्हापुरी चप्पल बनवाई है. यह चप्पल पारंपरिक डिजाइन में तैयार की गई है, लेकिन इसकी बनावट और चांदी की चमक इसे बेहद खास बना देती है.इस अनोखी चप्पल को तैयार करने में कोल्हापुर के कारीगर को करीब 8 दिन का समय लगा. पूरी मेहनत और बारीकी से तैयार इस जोड़ी की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि कारीगर को 22 हजार रुपये की मजदूरी दी गई है.जानकारी के मुताबिक, सांगली जिले से जुड़े एक संपन्न परिवार के ससुर ने अपने दामाद के स्वागत को खास बनाने के लिए यह फैसला लिया. इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से कोल्हापुर के कारीगरों से संपर्क किया और यह शाही तोहफा तैयार करवाया.
1.5 किलो की है चांदी की चप्पल
करीब 9 इंच लंबी इस चप्पल को तैयार करने में लगभग 1.5 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा चप्पल की बारीक कारीगरी पर करीब 22 हजार रुपये खर्च हुए हैं. इस अनोखी चप्पल को कोल्हापुर के कारीगर विक्रांत माली ने तैयार किया है.
चप्पल की खास बातें
1.5 किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पल
8 दिन में तैयार हुई खास डिजाइन
कीमत करीब 4 लाख रुपये
कारीगर को 22 हजार रुपये मेहनताना
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
चप्पल तैयार होने में 8 दिन लगते हैं
करीब 8 दिनों की लगातार मेहनत के बाद यह चप्पल पूरी तरह तैयार हो सकी. चप्पल में पारंपरिक कोल्हापुरी डिजाइन और हाथ से की गई नक्काशी इसे बेहद खास बनाती है.फिलहाल, इस चांदी की ‘कोल्हापुरी चप्पल' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
