PM Kisan Yojana 24th Installment : 24वीं किस्त से पहले किसान हो जाएं सावधान, फटाफट कर ले ये काम नहीं तो रुक जायेंगे पैसे

PM Kisan Yojana 24th Installment: किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार एक महत्वपूर्ण योजना चला रही है जिसका नाम है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 2-2 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है, अब सभी किसान 24वीं किस्त की उम्मीद लगाए बैठे है , लेकिन एक छोटी सी गलती आपकी 24वीं किस्त रुक सकती है। ऐसी में आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे है जिससे आप योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
एक गलती रोक सकती है 24वीं किस्त
इस योजना का लाभ देश के करोड़ो किसानों को मिलता है, लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां किस्त आने में रुकावट डाल सकती हैं। जैसे ई-केवाईसी अधूरी होने, जमीन की जानकारी अपडेट नहीं होने और बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी के चलते आपकी किस्त अटक सकती है, इसलिए अपने रिकॉर्ड्स चेक करते रहें।
e-KYC करवाना अनिवार्य
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ लेने के लिए e-KYC कराना जरुरी है। जिन किसानों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर e-KYC करा करा लें।
जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें
किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड (Land Records) की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन (Land Verification) भी किया जाता है।
इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।
घर में सही जगह रखें लाफिंग बुद्धा, धन-समृद्धि के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता!
घर बैठे जानें की 24वीं किस्त की अपडेट
अब आपको बार- बार बैंक जाने की जरुरत नहीं है, न ही किसी दफ्तर के चक्कर काटने की आप अब घर बैठे जान सकते है कि, आपके रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है या नहीं, आपकी 24वीं किस्त आएगी या नहीं। साथ ही ये भी जान सकते है कि किस्त कब आएगी। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) पोर्टल 'https://pmkisan.gov.in/' पर जाएं।
जानिए पूरी प्रक्रिया
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) पोर्टल 'https://pmkisan.gov.in/' पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां Know Your Status का ऑप्शन चुनें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा डालें। फिर Get OTP पर क्लिक करें। मोबाइल में OTP आएगा उसे दर्ज करके आगे बढ़े।
रिकॉर्ड खुलने पर अपना नाम और मांगी गई जरुरी जानकारी दर्ज करें और फिर ई-केवाईसी, जमीन की जानकारी और भुगतान से जुड़े स्टेट को चेक करें। अगर कोई गलती दिखे तो उसे ठीक करें।
भूलकर ना करें ये गलतियां
पीएम किसान योजना में नाम की स्पेलिंग वही लिखे जो बैंक में दर्ज है और वहीं योजना में नाम की स्पेलिंग कुछ और दर्ज है ऐसा होने पर किस्त अटक सकती है। साथ ही जन्मतिथि (Birth Date) चेक करें। e-KYC न हो तो करवा लें।
Aparajita Plant Care Tips : घर में बेहद आसान तरीके से लगाएं अपराजिता का पौधा, फूलों से महक उठेगा
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
