धार के धामनोद में खूंखार तेंदुए ने मचाया कोहराम : 4 लोगों को किया घायल

धार जिले के धामनोद के एक गांव गुजरी डेहरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खूंखार तेंदुआ अचानक रिहायशी बस्ती में घुस आया। इस खूंखार तेंदुए के हमले में 1 महिला सहित 4 लोग घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने डंडे मारकर तेंदुए को खदेड़ा। वही वन विभाग की टीम तेंदूए के रेस्क्यू में जुटी हुई है।
पुलिया के पास छिपकर बैठा था तेंदूआ
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदूआ पहले से ही बस्ती के पास नाले की पुलिया के नीचे छिपकर बैठा हुआ था। तभी पुलिया के पास कपड़े धो रही एक महिला पर उसने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर महिला को बचाने आए लेकिन तेंदुए ने अन्य चार लोगों पर भी हमला कर दिया। तेंदूए के वजह से इलाके में भगदड़ मच गई।
मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मौका पाकर तेंदूआ वापिस से पुलिया के पास भाग गया। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक इलाज के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन ने की लोगों से घर में रहने की अपील
लेकिन चिंता की बात ये है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद बताया जा रहा है। इसी को लेकर प्रशासन ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बेवजह घरों से बाहर न निकलें। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदूए के रेस्क्यू में जुटी हुई है। वही पूरे इलाके में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश जारी है।
अभिलाषा कनाडे
खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।
