बुधवार, 22 अप्रैल 202601:35:15 PM
Download App
Home/देश

भाजपा विधायक के बयान से सियासी तूफान : विवाद की जड़ बना बेटा, एक्शन में शीर्ष नेतृत्व, हेंमत ने मंत्री पटेल से की बात

admin

admin

Apr 22, 2026
10:26 AM
विवाद की जड़ बना बेटा, एक्शन में शीर्ष नेतृत्व, हेंमत ने मंत्री पटेल से की बात

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गए हैं। मामला उनके बेटे दिनेश लोधी से जुड़ी एक सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ, जिसमें 16 अप्रैल को उनकी थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर लगने की बात सामने आई थी। घटना के बाद बेटे दिनेश को करेरा एसडीओपी आयुष जाखड़ के सामने पेश किया गया, जहां कथित तौर पर उसे क्षेत्र में दोबारा न दिखने की चेतावनी दी गई। इसी बयान ने पूरे विवाद को और भड़का दिया।

‘करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं’: विधायक का भड़काऊ पलटवार

एसडीओपी के कथित बयान से नाराज विधायक प्रीतम लोधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं है, मेरा बेटा वहां जाएगा और चुनाव भी लड़ेगा।” उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मामूली हादसे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

एसडीओपी को खुली धमकीः ‘गोबर से भर दूंगा बंगला’

विवाद यहीं नहीं थमा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कथित तौर पर एसडीओपी को धमकी देते नजर आए। उन्होंने कहा कि “मैं 10 हजार लोगों को लेकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दूंगा।” इस बयान ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया।

भाजपा हाईकमान नाराज, तुरंत रिपोर्ट तलब

विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है और विधायक को तत्काल बयानबाजी बंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मामले पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल से चर्चा की है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने भी स्थिति पर विचार-विमर्श किया है।

कांग्रेस का हमला और IPS एसोसिएशन की आपत्ति

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है और इसे “सत्ता के नशे में दिया गया बयान” बताया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा संघ ने भी विधायक के बयानों की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

बढ़ता विवाद, सियासी दबाव तेज

पूरा मामला अब केवल एक पारिवारिक विवाद से बढ़कर राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव का रूप ले चुका है। बीजेपी नेतृत्व की सख्ती के बाद विधायक प्रीतम लोधी पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें