बुधवार, 22 अप्रैल 202601:56:10 PM
Download App
Home/देश

धार के धामनोद में खूंखार तेंदुए ने मचाया कोहराम : 4 लोगों को किया घायल

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

Apr 22, 2026
12:06 PM
4 लोगों को किया घायल

धार जिले के धामनोद के एक गांव गुजरी डेहरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खूंखार तेंदुआ अचानक रिहायशी बस्ती में घुस आयाइस खूंखार तेंदुए के हमले में 1 महिला सहित 4 लोग घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गयालोगों ने डंडे मारकर तेंदुए को खदेड़ा वही वन विभाग की टीम तेंदूए के रेस्क्यू में जुटी हुई है

पुलिया के पास छिपकर बैठा था तेंदूआ

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदूआ पहले से ही बस्ती के पास नाले की पुलिया के नीचे छिपकर बैठा हुआ थातभी पुलिया के पास कपड़े धो रही एक महिला पर उसने अचानक हमला कर दियामहिला की चीख सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर महिला को बचाने आए लेकिन तेंदुए ने अन्य चार लोगों पर भी हमला कर दियातेंदूए के वजह से इलाके में भगदड़ मच गई

मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मौका पाकर तेंदूआ वापिस से पुलिया के पास भाग गयासभी घायलों को तुरंत प्राथमिक इलाज के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है

प्रशासन ने की लोगों से घर में रहने की अपील

लेकिन चिंता की बात ये है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद बताया जा रहा हैइसी को लेकर प्रशासन ने गांव के लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बेवजह घरों से बाहर न निकलेंफिलहाल वन विभाग की टीम तेंदूए के रेस्क्यू में जुटी हुई हैवही पूरे इलाके में डर का माहौल हैवन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश जारी है

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें