बुधवार, 22 अप्रैल 202601:23:33 PM
Download App
Home/देश

मोहन सरकार का मास्टरस्ट्रोक : नारी शक्ति वंदन पर विशेष सत्र, कैनिबेट ने कई अहम प्रस्तावों को भी दी हरी झंडी

admin

admin

Apr 22, 2026
10:48 AM
नारी शक्ति वंदन पर विशेष सत्र, कैनिबेट ने कई अहम प्रस्तावों को भी दी हरी झंडी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़े फैसलों पर मुहर लगी है। किसान, महिलाएं, विद्यार्थी और स्वास्थ्य सेवाएंकृहर वर्ग को साधने की कोशिश दिखी है। चलिए जानते है इस बार कैबिनेट की बैठक में कौनसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

किसानों पर फोकस

किसान कल्याण वर्ष में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण पर अब 4 गुना मुआवजा मिलेगा, वहीं फैक्टर-2 भी लागू किया गया है। इससे ग्रामीण किसानों को सीधे आर्थिक फायदा मिलने की उम्मीद है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और नई योजनाओं पर फैसला

कैबिनेट ने राज्य में विकास कार्यों के लिए 33 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। साथ ही सीएम केयर योजना को जारी रखने का फैसला लिया गया है, जिस पर अगले 5 वर्षों में 3628 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी अहम निर्णय लिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। साथ ही कैथ लैब और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाओं के विस्तार पर करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नारी शक्ति और एक दिन का विशेष सत्र

नारी शक्ति वंदन को लेकर सरकार ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर यह सत्र अहम माना जा रहा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।

क्षेत्रीय विकास पर भी फोकस

उज्जैन में 157 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली है, जिससे 35 गांवों को फायदा होगा। वहीं छिंदवाड़ा के लिए पुनर्वास पैकेज में 128 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

शिक्षा और युवाओं के लिए निर्णय

सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश करते हुए 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को साइकिल देने का फैसला किया है, जिस पर 990 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसी के साथ ही अमरकंटक नर्मदा समग्र विकास को लेकर सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। जल संवर्धन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा है। वहीं 10वीं और 12वीं बोर्ड के अच्छे परिणामों पर भी कैबिनेट ने खुशी जताई।कुल मिलाकर, इस कैबिनेट बैठक में सरकार ने किसानों से लेकर महिलाओं, छात्रों और स्वास्थ्य सेवाओं तककृहर वर्ग को साधने की कोशिश की है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें