गुरुवार, 4 जून 202607:09:38 PM
Download App
Home/देश

राहुल का अल्मोड़ा दौरा रद्द, मौसम बना बिलेन, : वीडियो जारी कर जनसभा को किया संबोधित, जल्द आने का दिया भरोसा

admin

admin

Jun 04, 2026
09:38 AM
वीडियो जारी कर जनसभा को किया संबोधित, जल्द आने का दिया भरोसा

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरवार को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका यह दौरा अधूरा रह गया। अल्मोड़ा में हेलीकाप्टर के लैंड न होने की वजह से राहुल वापस पंतनगर लौट आए। बताया जा रहा है कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड दौरे पर जा रहे थे। पंतनगर वापस लौटने के बाद राहुल ने अल्मोड़ा की सभा को वर्चुअली जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया की मैं आपके बीच जल्द आऊंगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। आज सुबह मैं पंतनगर पहुंच गया था। वहां से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ इनकार कर दिया।

गढ़वाल में पूर्व सैनिकों से मुलाकात थी निर्धारित

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है, मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।

सहयात्रियों की सुरक्षा से नहीं किया जा सकता समझौता

उन्होंने कहा कि प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊंगा। तब हम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे। जल्द ही मुलाकात होगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें