हाॅकी विश्व कप 2026 में आज बड़ा मुकाबलाः : चिर प्रतिद्वंद्वदी भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, दबाव में पड़ोसी देश की टीम,

एम्सटेलवीन। हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप डी का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में होने वाली इस भिड़ंत पर दुनियाभर के हॉकी प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि अगले दौर में जगह पक्की करने के लिए उसे हर हाल में जीत की तलाश होगी।
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले हैं। टीम ने पहले मैच में वेल्स को हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ भारतीय टीम ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला ग्रुप चरण का भारत का आखिरी मैच है।
पाकिस्तान पर दबाव, भारत की नजर अगले दौर पर
पाकिस्तान की स्थिति भारत के मुकाबले कमजोर है। टीम दो मैचों में एक ड्रॉ और एक हार के साथ ग्रुप में चैथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने लंबे अंतराल के बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है और अब उसके सामने भारत जैसी मजबूत टीम की चुनौती है।
भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान पर लगातार भारी पड़ी है। ओलंपिक में पदक जीतने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के कारण भारत को मौजूदा समय की मजबूत हॉकी टीमों में गिना जाता है। इसके विपरीत पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
विश्व कप में भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पाकिस्तान ने 82 और भारत ने 69 मैच जीते हैं, जबकि 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालांकि विश्व कप के मंच पर कहानी कुछ अलग है। दोनों टीमें विश्व कप में पांच बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की आखिरी विश्व कप भिड़ंत 2010 में हुई थी। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से करारी शिकस्त दी थी। अब भारतीय टीम वैगनर स्टेडियम में एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम करने के इरादे से उतरेगी।
शाम 6ः30 बजे शुरू होगा महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6रू30 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 भ्क् और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर किया जाएगा। वहीं, मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारत के लिए समीकरण बिल्कुल साफ हैकृपाकिस्तान को हराओ और अगले दौर की उम्मीद मजबूत करो। ऐसे में वैगनर स्टेडियम में होने वाला यह महामुकाबला रोमांच, दबाव और जुनून से भरपूर रहने की पूरी उम्मीद है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
