शुक्रवार, 13 नवंबर 202611:57:15 PM
Download App
Home/देश

भोपाल में पाकिस्तानी ‘गोरी क्रीम’ पर बवाल : बिक्री बंद कराने सड़क पर उतरा हिन्दू उत्सव समित, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 13, 2026
08:09 AM
बिक्री बंद कराने सड़क पर उतरा हिन्दू उत्सव समित, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। राजधानी भोपाल में कथित तौर पर पाकिस्तान निर्मित ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ की बिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। श्री हिन्दू उत्सव समिति ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर इस क्रीम की शहर में बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। समिति ने दावा किया है कि क्रीम में मानक से अधिक पारा (मरकरी) मौजूद है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

समिति ने पुलिस प्रशासन से भोपाल में क्रीम की बिक्री करने वाली दुकानों और सप्लायरों के ठिकानों पर सघन छापेमारी कराने की मांग की है। साथ ही शहर में इसकी बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की गई है।

यूनानी और कॉस्मेटिक दुकानों के साथ ऑनलाइन बिक्री का आरोप

समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह क्रीम भोपाल की यूनानी और कॉस्मेटिक दुकानों के अलावा ऑनलाइन माध्यमों से भी बेची जा रही है। समिति ने आशंका जताई कि इसके लगातार इस्तेमाल से लोगों की किडनी, लिवर और तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इसकी बिक्री और वितरण की तत्काल जांच जरूरी है।

नागपुर की घटना का ज्ञापन में किया उल्लेख

श्री हिन्दू उत्सव समिति ने अपने ज्ञापन में महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आई घटना का भी उल्लेख किया। समिति का दावा है कि वहां इस क्रीम के इस्तेमाल के बाद कुछ महिलाओं को किडनी संबंधी समस्याएं हुई थीं। इसके बाद हुई जांच में क्रीम के नमूनों में करीब 5700 पीपीएम पारा मिलने की बात कही गई थी। समिति के अनुसार, इस मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने क्रीम पर प्रतिबंध लगाया था।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें