शनिवार, 14 नवंबर 202612:07:16 AM
Download App
Home/देश

मप्र को मिलेगा 56वां जिला : सीएम मोहन ने पिछोर को लेकर दिया बड़ा बयान, लाड़ली बहनों को भी दी सौगात

admin

admin

Nov 13, 2026
11:02 AM
सीएम मोहन ने पिछोर को लेकर दिया बड़ा बयान, लाड़ली बहनों को भी दी सौगात

शिवपुरी। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शुक्रवार को शिवपुरी जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।

साथ ही, स्व-सहायता समूहों की बहनों के खातों में भी 200 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बहनें केवल परिवार की ताकत ही नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास की भी मजबूत आधारशिला हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर बहन आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबन बनें।

सीएम ने अपने संबोधन में पिछोर को जिला बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया। सभा में शामिल जनता की मांग पर सीएम ने कहा कि आपके जिले के लिए हमारे द्वारा परिसीमन आयोग बनाया गया है जिसमें हमने निर्णय लिया है कि प्रदेश के अंदर कई ऐसी जगह है जो संभाग, जिला और तहसील बन सकते हैं। आयोग के माध्यम से मैं सुझाव करूँगा कि पिछोर को जिला बनाया जाए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश को 56वां जिला मिलने की उम्मीद जग गई है।

पिछोर को जिला बनाने की मांग पर CM का बड़ा संकेत

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें प्रशासनिक जरूरतों के हिसाब से जिला, संभाग या तहसील बनाया जा सकता है। सरकार परिसीमन आयोग के माध्यम से इन संभावनाओं पर विचार कर रही है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शिवपुरी जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है। पिछोर के जिला बनने से स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कामकाज के लिए शिवपुरी मुख्यालय तक जाने की जरूरत कम हो सकती है।

अब परिसीमन आयोग के फैसले पर टिकी निगाहें

मुख्यमंत्री के बयान के बाद पिछोर के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब सबकी नजर परिसीमन आयोग की सिफारिशों पर रहेगी। यदि आयोग पिछोर को जिला बनाने के पक्ष में प्रस्ताव देता है और सरकार इसे मंजूरी देती है, तो मध्य प्रदेश को एक और नया जिला मिल सकता है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें