मंगलवार, 8 सितंबर 202610:51:58 AM
Download App
Home/देश

सिर्फ 60 सेकंड में कार पार : दानिश नगर की सनसनीखेज घटना, बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक ली इलाके की टोह, कैमरों में कैद हुई वारदात

admin

admin

Sep 08, 2026
07:50 AM
दानिश नगर की सनसनीखेज घटना, बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक ली इलाके की टोह, कैमरों में कैद हुई वारदात

भोपाल। राजधानी भोपाल के दानिश नगर में वाहन चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से घर के बाहर खड़ी किआ सेल्टोस कार को करीब एक मिनट के भीतर ही पार कर दिया। घटना रविवार तड़के करीब 4 बजकर 35 मिनट की बताई जा रही है। कार चोरी की पूरी वारदात कैमरों में दर्ज हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मिसरोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश एक क्रेटा कार से दानिश नगर पहुंचे थे। आशंका है कि चोरी से पहले आरोपियों ने काफी देर तक इलाके की गतिविधियों पर नजर रखी। सुबह करीब 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक संदिग्ध वाहन की आवाजाही दिखाई देने की बात सामने आई है।

निगरानी कैमरों में संदिग्ध क्रेटा की आवाजाही दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों की तस्वीरें और रिकॉर्डिंग भी खंगालना शुरू कर दिया है। इससे बदमाशों के आने और जाने का रास्ता पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इलाके में बढ़ी चिंता

दानिश नगर में तड़के हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रहवासियों का कहना है कि यदि बदमाश इतनी आसानी से घर के बाहर खड़ी कार लेकर फरार हो सकते हैं, तो रात में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें