सोमवार, 16 नवंबर 202612:01:14 AM
Download App
Home/देश

भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव : डॉ. एल.एन. मालवीया के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा, 15 स्थानों पर हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

admin

admin

Nov 15, 2026
02:02 PM
डॉ. एल.एन. मालवीया के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा, 15 स्थानों पर हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

भोपाल। भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव पर रविवार को राजधानी में कलचुरी समाज ने भव्य आयोजन किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में दादा सदगुरु शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया। श्री सहस्त्रबाहु कलचुरी महासभा के तत्वावधान में मुख्य संयोजक डॉ. एल.एन. मालवीया के नेतृत्व में बीएचईएल दशहरा मैदान से विशाल वाहन रैली निकाली गई। इसमें भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

15 स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा से सुसज्जित वाहन चल रहा था। इसके पीछे समाजबंधुओं के वाहनों का लंबा काफिला था। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान 15 प्रमुख स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। स्वागत स्थलों पर उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।

रथ से मुख्य संयोजक ने किया अभिवादन

आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. एल.एन. मालवीया समाज के वरिष्ठजनों के साथ रथ पर सवार रहे। उन्होंने विभिन्न स्वागत मंचों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से संवाद किया तथा आयोजन में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में शामिल समाजबंधुओं ने भगवान सहस्त्रबाहु के जयकारे लगाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

महाआरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण

वाहन रैली का समापन कलचुरी भवन में हुआ। यहां धार्मिक अनुष्ठान और भगवान श्री सहस्त्रबाहु की महाआरती की गई। इसके बाद भगवान के जीवन और आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। अंत में प्रसादी वितरण किया गया। इसके साथ ही जन्मोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भोपाल की महापौर मालती राय, अनुपम चौकसे, कौशल राय जी, प्रकाश राय , विपिन चौकसे, पूनम चौकसे , राजो दीदी, एवं एम. एल. राय साहब सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी, समाजबंधु, माताएँ एवं बहनें उपस्थित रहीं। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का सुंदर संगम बना। उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों एवं समाजजनों का हार्दिक आभार।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें