मंगलवार, 24 नवंबर 202605:07:04 PM
Download App
Home/देश

CG के बड़े कारोबारियों पर आयकर का एक्शन : सुबह-सुबह रायपुर से लेकर बिलासपुर तक की छापेमारी, जद में कमल-श्रवण अग्रवाल के भी ठिकाने

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 18, 2026
06:22 AM
सुबह-सुबह रायपुर से लेकर बिलासपुर तक की छापेमारी, जद में कमल-श्रवण अग्रवाल के भी ठिकाने

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कारोबारियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने बुधवार सुबह प्रदेश के कई प्रमुख कारोबारी समूहों के ठिकानों पर एक साथ रेड की है। आयकर विभाग की ने रायपुर से लेकर विलासपुर तक छापेमारी की। जद में उद्योगपति कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के ठिकाने भी रहे। आयकर विभाग के इस एक्शन से प्रदेश के काबरोबारियों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी का उद्देश्य कारोबारी गतिविधियों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी जुटाना बताया जा रहा है।

आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह से ही संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। कमल अग्रवाल से जुड़े रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरीक समूह के परिसरों में भी अधिकारी पहुंचे हैं। वहीं, बर्बरीक समूह के संचालक श्रवण अग्रवाल के रायपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है। अधिकारी कारोबारी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

सीआरपीएफ जवानों की भी तैनाती

छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयकर विभाग की टीमों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। कई स्थानों पर अधिकारियों की मौजूदगी और लगातार चल रही जांच के चलते औद्योगिक क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल रायपुर, रायगढ़ और बिलासपुर में जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अधिकारियों को कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय साक्ष्य मिले हैं।

100 से अधिक अधिकारी कार्रवाई में शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस व्यापक कार्रवाई को अंजाम देने के लिए आयकर विभाग ने 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें बनाई हैं। ये टीमें अलग-अलग जिलों में एक साथ पहुंचकर संबंधित कारोबारी समूहों के ठिकानों की जांच कर रही हैं। कार्रवाई में भोपाल और रायपुर की आयकर टीमों के संयुक्त रूप से शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

सूत्रों के अनुसार, आयकर संबंधी अनियमितताओं की शिकायतों के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, छापेमारी के वास्तविक कारणों और अब तक मिले साक्ष्यों को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें