शनिवार, 24 अक्टूबर 202608:42:09 AM
Download App
Home/देश

जीतू ने टटोली संगठन की नब्ज : जिला अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों से लिया गतिविधियों का फीडबैक, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

admin

admin

Oct 23, 2026
05:06 PM
जिला अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों से  लिया गतिविधियों का फीडबैक, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मप्र कांग्रेस अभी से एक्टिव हो गई है। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस संगठन को मजबूती देने पर है। इसी क्रम में शुक्रवार को जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित चारों संभागों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

पीसीसी में आहूत की गई इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन को अधिक व्यवस्थित बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और प्रदेशभर में जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाना रहा। संभागवार समीक्षा के जरिए संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों की दिशा तय करने पर ध्यान दिया गया। साथ ही आगामी कार्ययोजना और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी

बैठक के दौरान जिला एवं विधानसभा स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और निर्धारित जिम्मेदारियों के निर्वहन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को प्रभावी बनाने के लिए जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक निरंतर सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने समर्पित कार्यशैली, नियमित जनसंपर्क और संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता रेखांकित की।

जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर

समीक्षा बैठक में आगामी दिनों की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जनता से संवाद मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा संगठनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा करने की जरूरत पर चर्चा हुई। जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें