मंगलवार, 29 सितंबर 202610:48:36 PM
Download App
Home/देश

एशियाड 2026 में भारत को मिला पांचवां गोल्ड : निशानेबाज नीरू ढांडा ने स्वर्ण जीत कर रचा इतिहास, ट्रैप शूटिंग ऐस करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 29, 2026
06:40 AM
निशानेबाज नीरू ढांडा ने स्वर्ण जीत कर रचा इतिहास, ट्रैप शूटिंग ऐस करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

नागोया। एशियन गेम्स 2026 का आज दसवां दिन है। अब तक खेले गए मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। गेम्स के दवसें दिन भी दसवें दिन भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। एथलेटिक्स में मेडल की बारिश होनी तय है। इसकी शुरुआत भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा से होगई है। देश की झोली में पांचवां गोल्ड डाल दिया है।

एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला एशियन गेम्स खेल रहीं नीरू ने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं।

क्वालीफिकेशन में भी रहीं शीर्ष पर

नीरू ने क्वालीफिकेशन राउंड में 118 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। फाइनल में भी उन्होंने शुरुआत से ही शानदार लय बनाए रखी। मुकाबले के दौरान एक समय वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए पदक की दौड़ में बढ़त बना ली।

शानदार वापसी के बाद हासिल किया गोल्ड

फाइनल में नीरू का पहला मिस नौवें शॉट पर आया। इसके बाद उन्होंने तीसरी और चैथी सीरीज में लगातार सटीक निशाने लगाकर जोरदार वापसी की। 20 शॉट के बाद 19 हिट के साथ वह शीर्ष पर पहुंच गईं। पांचवीं सीरीज में एक शॉट मिस होने के बावजूद उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी और आखिरी सीरीज में लगातार पांचों निशाने सटीक लगाकर स्वर्ण पदक पक्का कर लिया।

सिर्फ दो शॉट हुए मिस

नीरू ने फाइनल के 30 शॉट में सिर्फ दो निशाने मिस किए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें न केवल गोल्ड दिलाया, बल्कि भारतीय शूटिंग के इतिहास में भी खास स्थान दिला दिया। वह एशियन गेम्स में ट्रैप इंडिविजुअल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।

चीन और कुवैत की निशानेबाजों ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज

फाइनल में चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि कुवैत की निशानेबाज ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। नीरू के गोल्ड के साथ एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें