पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदलः : मलय जैन को बालाघाट की मिली दोहरी जिम्मेदारी, आदेश जारी, मुरैना एसपी को भी मिला ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। मप्र सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया कप्तान बनाया गया है। इसके साथ उन्हें हाॅक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में बालाघाट के पुलिस अधीक्षक को देवास जिले का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके बाद मलय जैन को बालाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुरैना पुलिस महानिरीक्षक सचिन कुमार अतुलकर पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
प्रदीप शर्मा: पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार।
वाहनी सिंहः पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के साथ पुलिस अधीक्षक, मादक पदार्थ निरोधक शाखा मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार। इसके चलते अभिषेक आनंद इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे।
नगेंद्र सिंहः सेनानी, 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भोपाल के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
