शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:55:39 PM
Download App
Home/देश

मप्र भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर अहम नियुक्ति, : डाॅ. निशांत खरे बने प्रदेश कार्यालय प्रभारी, आदेश जारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
11:22 AM
डाॅ. निशांत खरे बने प्रदेश कार्यालय प्रभारी, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। डॉ. निशांत खरे को प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है। यहां पर बता दें कि डाॅ. निशांत खरे वर्तमान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के साथ ग्वालियर संभाग की भी जिम्मेदारी संलाल रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ अब उनके सामने प्रदेश कार्यालय के कामकाज और संगठनात्मक समन्वय को प्रभावी ढंग से संचालित करने की चुनौती होगी।

निशांत खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब कार्यकारिणी गठन के लगभग एक साल बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कार्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यालय प्रभारी के रूप में डॉ. खरे प्रदेश भाजपा कार्यालय के संगठनात्मक कामकाज और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को प्रदेश संगठन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

संघ से लेकर भाजपा तक लंबा संगठनात्मक अनुभव

डॉ. निशांत खरे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर संभाग प्रभारी के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें