शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:55:38 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म : कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, अब CM मोहन यादव से करेंगे मांगों पर बात

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Nov 06, 2026
11:39 AM
कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, अब CM मोहन यादव से करेंगे मांगों पर बात

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया और काम पर लौट आए हैं।

हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में एक बार फिर सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटती नजर आ रही है। स्वच्छता मित्र शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए मैदान में जुट गए हैं। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से नगर निगम और शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है।

वहीं, सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चर्चा प्रस्तावित है। इस बैठक में कर्मचारियों की मांगों और उनसे जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री के साथ होने वाली इस चर्चा पर टिकी हैं।

हड़ताल खत्म होने से शहर की सफाई व्यवस्था को राहत मिली है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के फैसले का इंतजार अभी बाकी है। update......बाकी

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें