शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:57:36 PM
Download App
Home/देश

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदलः : मलय जैन को बालाघाट की मिली दोहरी जिम्मेदारी, आदेश जारी, मुरैना एसपी को भी मिला ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
11:24 AM
मलय जैन को बालाघाट की मिली दोहरी जिम्मेदारी, आदेश जारी, मुरैना एसपी को भी मिला ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। मप्र सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया कप्तान बनाया गया है। इसके साथ उन्हें हाॅक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में बालाघाट के पुलिस अधीक्षक को देवास जिले का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। इसके बाद मलय जैन को बालाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुरैना पुलिस महानिरीक्षक सचिन कुमार अतुलकर पुलिस महानिरीक्षक, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

  • प्रदीप शर्मा: पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार।

  • वाहनी सिंहः पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के साथ पुलिस अधीक्षक, मादक पदार्थ निरोधक शाखा मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार। इसके चलते अभिषेक आनंद इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे।

  • नगेंद्र सिंहः सेनानी, 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल भोपाल के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें