शुक्रवार, 6 नवंबर 202603:57:34 PM
Download App
Home/देश

पंजाब में चलती ट्रेन में भड़की आग : कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे जलकर खाक, मची चीख-पुकार- जान बचाने भाग यात्री

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 06, 2026
10:43 AM
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे जलकर खाक, मची चीख-पुकार- जान बचाने भाग यात्री

राजपुरा (पंजाब)। पंजाब के राजपुरा में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया। सराय बंजारा के पास अमृतसर से पश्चिम बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल डिब्बों में दोपहर अचानक आग लग गई। ट्रेन के डिब्बों से धुएं का गुहार और आग की लपटे देख यात्री दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई और यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए सामान को भी डिब्बों में ही छोड़कर भाग निकले। राहत की बात यह रही की अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी जैसी आशंकाएं जताई जा रही हैं, लेकिन किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 12ः58 बजे फतेहगढ़ साहिब जिले के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इसके कुछ ही समय बाद राजपुरा के नजदीक ट्रेन के जनरल कोचों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया गया। यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को रोकने का फैसला लिया गया।

जान बचाने के लिए डिब्बों से बाहर निकले यात्री

आग और धुएं के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। कई लोग अपना सामान लेकर डिब्बों से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की भी सूचना सामने आई है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और संभावित जनहानि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा नेता तरुण चुग ने जताई चिंता

घटना पर भाजपा नेता तरुण चुग ने भी चिंता जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की खबर विचलित करने वाली है। उन्होंने लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी यात्री सुरक्षित हों और किसी प्रकार की जनहानि न हुई हो। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी कर्मियों की सुरक्षा की भी कामना करता हूं। ईश्वर सभी की रक्षा करें।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें