शनिवार, 9 मई 202611:28:43 AM
Download App
Home/देश

ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर एनडीए का शक्ति प्रदर्शन : मोदी की थपकी, योगी का भगवा सम्मान और 30़ दिग्गजों की मौजूदगी

admin

admin

May 09, 2026
09:00 AM
मोदी की थपकी, योगी का भगवा सम्मान और 30़ दिग्गजों की मौजूदगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय बड़ा संदेश देखने को मिला, जब कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए की ताकत और एकजुटता का विशाल प्रदर्शन बन गया। मंच पर देशभर से पहुंचे 30 से अधिक बड़े नेता मौजूद थे और हर दृश्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

कार्यक्रम की सबसे खास तस्वीर तब सामने आई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ मंच तक रोड शो किया। भगवा कुर्ते में नजर आए शुभेंदु अधिकारी पूरे समारोह के केंद्र में रहे। मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने बंगाल भाजपा के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को गले लगाया और उनके पैर छूकर सम्मान दिया। यह दृश्य कार्यकर्ताओं के प्रति भाजपा नेतृत्व के भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक माना गया।

पीएम की थपकी और अमित शाह का खास अंदाज

शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी जब नेताओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे तो उन्होंने झुककर प्रणाम किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाई और कान में कुछ कहा। इसके तुरंत बाद अमित शाह ने भी शुभेंदु की पीठ कई बार थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह दृश्य राजनीतिक संकेतों से भरपूर माना गया।

उधर, UP CM ने शुभेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इससे समारोह में सांस्कृतिक और राजनीतिक रंग और गहरा हो गया।

मंच पर दिखी पूरे देश की राजनीतिक ताकत

मंच पर ये नेता रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

असम से हिमंत बिस्व सरमा

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा जीतनराम मांझी

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल

रालोद नेता जयंत चैधरी

टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू

आजसू के नेता सुदेश महतो

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह श्ललनश्

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

बंगाल भाजपा की नेता अग्निमित्रा पॉल

अभिनेता और बंगाल भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती

बंगाल भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार (प्रधानमंत्री उनके पास आकर रुके और उन्हें गले लगाकर पैर छुए।)

आरपीआई नेता रामदास अठावले

अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल

एसएस अहलुवालिया

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह समारोह केवल शपथ ग्रहण नहीं था, बल्कि पश्चिम बंगाल में एनडीए की बढ़ती ताकत और आगामी राजनीतिक रणनीति का खुला प्रदर्शन भी था।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें