गुरुवार, 28 मई 202605:50:06 PM
Download App
Home/देश

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : नितिन नवीन ने चार राज्यों के बदले अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली के कैप्टन, पंजाब संभालेंगे सरदार

admin

admin

May 28, 2026
07:00 AM
नितिन नवीन ने चार राज्यों के बदले अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली के कैप्टन, पंजाब संभालेंगे सरदार

नई दिल्ली। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल कर दिया है। आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है। पार्टी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए चेहरों को जिम्मेदारी दी है।इन नियुक्तियों के साथ ही, पार्टी प्रमुख नितिन नवीन ने राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पदाधिकारियों की एक नई टीम चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

दिल्ली बीजेपी की कमान अब केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। वह पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं और केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हर्ष मल्होत्रा लंबे समय से संगठन और राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने उन्हें वीरेंद्र सचदेवा की जगह यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए बीजेपी ने अनुभवी और सक्रिय नेता पर भरोसा जताया है।

बीजेपी ने हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली में संगठन की कमान (File Photo-PTI)

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब बीजेपी की कमान अब सरदार केवल सिंह ढिल्लों के हाथों में होगी। उन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली है। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी को उम्मीद है कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करेगी और नए सामाजिक समीकरण बनाने में सफल होगी।

हरियाणा और त्रिपुरा में भी नए चेहरे

हरियाणा बीजेपी की नई प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बनाया गया है। पार्टी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्वोत्तर में बीजेपी लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही है और इसी रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है।

चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा फैसला

राजनीतिक जानकारों के अनुसार बीजेपी का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनावों की तैयारी का हिस्सा है। पार्टी नए नेतृत्व के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और राज्यों में संगठन को नई दिशा देने की कोशिश कर रही है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें