सोमवार, 26 अक्टूबर 202608:54:05 AM
Download App
Home/देश

मप्र राज्यसभा चुनावः : आज से भरे जाएंगे नामांकन फार्म, भाजपा में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, शीर्ष नेतृत्व में टिकी नजरें

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 26, 2026
06:56 AM
आज से भरे जाएंगे नामांकन फार्म, भाजपा में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, शीर्ष नेतृत्व में टिकी नजरें

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। आज आज सोमवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो 2 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 5 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। वहीं 12 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी।

इन सबके बीच भाजपा में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, पूर्व मंत्री रंजना बघेल और राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल जैसे नामों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा तमिलनाडु की पूर्व मंत्री वनथी श्रीनिवासन का नाम भी चर्चाओं में है। हालांकि सबकी नजरें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी है। ऐसा इसलिए की अंतिम उम्मीदवार के नाम पर मुहर वहीं लगनी है।

अरविंद भदौरिया के नाम पर चर्चा

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया का नाम चर्चा में है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में संगठन के साथ उनके संबंधों को उनकी दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक आशीष अग्रवाल के नाम की भी चर्चा हो सकती है। राजनीतिक हलकों में उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पसंद बताया जा रहा है। हालांकि, इन चर्चाओं पर पार्टी की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

महिला फैक्टर और बाहरी चेहरे पर भी नजर

पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल माना जा रहा है। महिला प्रतिनिधित्व यानी आधी आबादी को साधने के लिहाज से उनकी दावेदारी अहम हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से बाहर के किसी नेता को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना भी चर्चा में है। इसी कड़ी में तमिलनाडु की पूर्व मंत्री वनथी श्रीनिवासन का नाम सामने आ रहा है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें